दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जरूरतमंद बच्चों के साथ ल्यासा फाउंडेशन सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर खुशियों की होली मनाई

भिलाई। दूसरों की मदद करना ही सेवा है। डोनेट थोड़ा सा एवम अन्य संस्थाओं ने मिलकर खुशियों की होली मनाई। डोनेट थोड़ा सा पिछले 9 वर्षो से जरूरतमंद लोगो की मदद कर रहा है। गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, नमकीन व मीठा, उपहार दिया गया और साथ ही खाना खिला कर और फूलों की होली खेल कर बच्चो ने खुशी मनाई। ये टीम ने 30 बच्चों को ख़ुशी देने की शुरुवात की थी आज उनकी संख्या 400 बच्चो तक पहुंच गई है और ये सभी जरूरतमंद बच्चे है।

हर वर्ष बच्चों को निःशुल्क कला शिक्षा का प्रक्षिषण दिया जाता है। बच्चो की खुशियां हम सभी के लिए त्यौहार है। इस वर्ष 03 मार्च 2023 को पुरई गांव जिसे खेलगांव बोला जाता है वहां के बच्चो के साथ भी होली मनाई गई और खेल के लिए प्रोत्साहित किया गया। 04 मार्च 2023 ऋषभदेव परिसर में खेलो खुशियों की होली का आयोजन किया गया।

जिसमे दुर्ग के जरूरतमंद बच्चों के साथ होली मनाई गई। इस कार्यक्रम के आयोजन में ल्यासा फाउंडेशन, सेवक जन फाउंडेशन, नवदृष्टि फाउंडेशन, एनिमल सेवियर, नमस्ते फाउंडेशन, रेड ड्रॉप छत्तीसगढ़, पॉजिटिविटी एक्स ओ, ऑक्सीजोन फाउंडेशन, गगन फाउंडेशन, फ्लोटिंग विंग्स, जीवनदीप फाउंडेशन, महेश मंच छत्तीसगढ़, जयदीप ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, आशियां एन जी ओ, संस्थाओं का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button