छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रेलवे बोर्ड द्वारा रद्द की गई हावड़ा-पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस का परिचालन आज से नियमित रहेगा

 

रायपुर–/पीआर/आर/262। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में काचेवानी रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 29 अगस्त, 2022 से 06 सितम्बर, 2022 तक किया जाने की घोषणा की गई थी।

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त करने की घोषणा की गई थी। जिसमें दोनों गाड़ियों भी शामिल थी।

(1) दिनांक 31 अगस्त, 2022 से 04 सितम्बर, 2022 तक हावड़ा से छूटने वाली 12130 हावड़ा- पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस का परिचालन नियमित रहेगा।

(2) दिनांक 31 अगस्त, 2022 से 04 सितम्बर, 2022 तक पुणे से छूटने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस का परिचालन नियमित रहेगा।

रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार 12130/12129 हावड़ा-पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस का परिचालन नियमित रहेगा और दोनों ट्रेन रद्द नहीं रहेगी।

Related Articles

Back to top button