छत्तीसगढ़फीचर्ड

बकरी चोर गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 16 बकरी और चोरी के लिए प्रयुक्त विशेष रूप से मॉडिफाइड इनोवा वाहन जब्त

जिला पुलिस द्वारा हाल ही में एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर कई हाईवा वाहन बरामद किए गए, जिसमें हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ…

 

 

कबीरधाम। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर कुकदुर, पंडरिया और कवर्धा थाना क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से बकरियाँ चोरी करने की वारदातें सामने आ रही थीं। इन घटनाओं से आमजन की इस चिंता को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित कर इन वारदातों के पीछे छिपे गिरोह की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से यह पता चला कि एक संगठित गिरोह बिलासपुर जिले के मोपका, मंगला एवं मगरपारा क्षेत्रों से संचालित हो रहा है, जो कबीरधाम जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर अब तक लगभग 80 से अधिक बकरियों की चोरी कर चुका है।

चोरी की गई अधिकांश बकरियों को आरोपियों ने बिलासपुर स्थित मटन दुकानों में बेचदिया जबकि 16 बकरियाँ सुरक्षित बरामद की गईं। चोरी के लिए आरोपी विशेष रूप से मॉडिफाइड इनोवा गाड़ी का इस्तेमाल करते थे जिसमे आसानी से लोगों की नजरें बचाकर अधिक संख्या में बकरियां चुराकर रखी जा सकती हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं:

1. शब्बीर खान पिता रहीम खान उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्रमांक 47, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर
2. गौरव धूरी पिता दिनेश धूरी उम्र 20 वर्ष, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर
3. मनीष पटेल पिता गेंदराम पटेल उम्र 25 वर्ष, मगरपारा, बिलासपुर
4. सोहेल खान पिता शेख अब्दुल्ला उम्र 20 वर्ष, मंगला चौक, बिलासपुर
5. अजय सोनवानी पिता राजेंद्र सोनवानी उम्र 29 वर्ष, बजरंग चौक, बिलासपुर
6. सहबान खान पिता अब्दुल रहमान उम्र 27 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर
7. शाहीद खान पिता अब्दुल रहमान उम्र 19 वर्ष, चिल्हटी, बिलासपुर

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे बकरियों को चोरी करने के बाद रात में ही अपने क्षेत्र ले जाकर मटन दुकानों के माध्यम से बेच देते थे और गिरोह के कार्य करने का तरीका सुनियोजित, तेज गति से वाहन में भरकर और मोबाइल का सीमित उपयोग करते हुए तकनीकी निगरानी से बचने वाला था, लेकिन कबीरधाम पुलिस की टीम की सजगता और समन्वय से उन्हें पकड़ा गया।

प्रकरण से संबंधित अपराध का विवरण:

थाना कुकदुर: अपराध क्रमांक 57/2025, धारा 331(2), 305(ए) BNS
थाना कवर्धा: अपराध क्रमांक 183/2025, धारा 305(ए), 331(1) BNS
थाना पंडरिया: अपराध क्रमांक 04/2025, धारा 331(4), 305(ए) BNS

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों से अपराधियों में दहशत का माहौल बना है। जिला पुलिस द्वारा हाल ही में एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर कई हायवा वाहन बरामद किए गए, जिसमें हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसी के साथ साइबर ठगी के मामलों में फर्जी सिम गिरोह की धरपकड़, IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलने और खिलने वालों पर शिकंजा तथा मारपीट और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर कबीरधाम पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि अपराध चाहे जो भी हो छोटा या बड़ा जिले में अब कोई भी अपराधी सुरक्षित नहीं। चोरी, ठगी, लूट, मारपीट, या संगठित गिरोह  कबीरधाम पुलिस सब पर एक जैसी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button