दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SDM ने स्वयं खाया कृमि की दवा, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर भिलाई 3 के विद्यार्थियों को खिलाया गया एलबेंडाजोल टेबलेट

भिलाई 3। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत आज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई 3 में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश सिंह राजपूत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया, प्राचार्य निशा जैन ने स्वयं कृमि की दवा सेवन करने के साथ छात्र छात्राओं को एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाया।

खंब विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सैय्यद असलम ने बताया कि आज भिलाई 3 चरोदा स्थिति दो कालेज, एक आईटीआई ओर 25 प्राथमिक शाला एंव 16 पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओर 12 हाई स्कूल एंव हायर सेकंडरी स्कूल तथा28 प्रायवेट स्कूलों में 45आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले छात्र छात्राओं एवं बच्चों तथा शाला त्यागी बालिकाओं एंव बालकों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश सिंह राजपूत ने कहा कि खून की कमी एनीमिया का बडा कारण कृमि है इसलिए सामुहिक रूप में एक वर्ष से 19 वर्ष के आयु समूह को कृमि दवा सेवन कराईं जाती है।

कार्यक्रम में स्कूल समन्वयक खिलेश वर्मा, एल एच व्ही आर विश्वास, अभेषक वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के आरएच ओ मेल फिमेल , मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सभी स्कूलों के नोडल टीचर्स सहित स्कूल शिक्षा विभाग का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button