छत्तीसगढ़फीचर्ड

रिंग रोड-1, रिंग रोड- 2 और हाइवे के सर्विस रोड में नो पार्किंग में खड़ी 100 से अधिक भारी मालवाहक वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा राजधानी रायपुर में सुगम यातायात व्यवस्था संचालन में व्यवधान उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने तथा शहर से गुजरने वाले रिंग रोड में लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले भारी मालवाहक वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर डॉ. अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक चौराहों में चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 400 से अधिक उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों पर की गयी कार्यवाही।

साथ ही शहर से होकर गुजरने वाले रिंग रोड नम्बर-1, रिंग रोड 02 एवं हाइवे में लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से नोपार्किंग में खड़ी करने वाले 100 से अधिक भारी मालवाहक वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

रिंग रोड-01 में अतिक्रमण कार्यवाही कर नोपार्किंग में खड़ी लगभग 70 वाहनों पर की गई कार्यवाही -रिंग रोड -1 में ओवरब्रिज/अंडरब्रिज के किनारों में स्थित दुकान संचालकों द्वारा चारपहिया, तिपहिया, मालवाहक वाहनों को सर्विस रोड के किनारों में खड़ी कर दिया जाता है जिससे सामान्य यातायात के आवागमन में असुविधा होती है साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

सर्विस रोड को अवैध पार्किंग एवं अन्य अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नगर निगम अतिक्रमण उड़नदस्ता टीम, व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया जिसमें सर्विस रोड के किनारे खड़े किये गये 70 कार, आटो, टाटा एस वाहन एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की कार्यवाही की गयी। साथ ही शंकर नगर व पंडरी मुख्य मार्ग पर सड़क ने अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की गई है।

अपील- यातायात पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सर्विस रोड वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाया गया है। वाहनों के पार्किंग से यातायात व्यवधान होने व दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सर्विस रोड के किनारे स्थित दुकान संचालक भी सर्विस रोड को गैरेज या पार्किंग स्थल के रूप से उपयोग न करें। पुलिस का कार्यवाही अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button