दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

10 फरवरी को भिलाई- 3 तहसील में राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन, तहसीलदार ने तैयारियों का लिया जायजा

भिलाई 3। राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित एवं सकारात्मक समाधान हेतु प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेश के समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल, तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश के तहत कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 03 फरवरी माह के प्रथम शनिवार को समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर राजस्व विभाग का जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा चुका है।

जिसमें नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा बटांकन, किसान किताब वितरण, डिजिटल सिग्नेचर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर जेंडर प्रविष्टि सहित आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन लेकर समाधान किया गया है।
अब द्वितीय शनिवार यानी 10 फरवरी को तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई-3, बोरी, अहिवारा तहसील ऑफिस परिसर में आयोजित होगा।

जिसमें अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डुप्लीकेट किसान किताब, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार सहित अन्य राजस्व के मामले सुलझाए जाएंगे। साथ ही इस शिविर में विकासखण्ड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहकर अपने-अपने विभागों को प्राप्त आवेदनों का समाधान करेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे इस तहसील स्तरीय शिविर में आकर राजस्व संबंधी अपनी समस्या रखकर समाधान पाए।

साथ ही खातेदारों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने भूमि के खाते को शुद्ध रखने, उसमें किसी भी लेकर की अद्यतन जानकारी पा सके उसके लिए शिविर में आकर, अपने क्षेत्र के पटवारियों के माध्यम से अपने राजस्व अभिलेख में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जेंडर, किसान किताब की प्रविष्टि अनिवार्यतः करावे। उक्त प्रविष्टि खाते में हो जाने के बाद राजस्व अभिलेखों में होने वाली प्रत्येक परिवर्तनों की जानकारी उनके मोबाइल एसएमएस के माध्यम से भविष्य में मिलने लग जायेगी।

शनिवार 10 फरवरी को भिलाई 3 तहसील कार्यालय में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को भिलाई 3 तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर ने आयोजन के तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार ने मिडिया से चर्चा की साथ ही तहसीलदार ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर में आकर अपने समस्याओं के निराकरण करने की अपील की है। इस दौरान भिलाई चरोदा निगम के ईई सुनील जैन, पटवारी राहुल तिवारी सहित निगम कर्मचारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button