खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अंतिम तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर सीरीज से बाहर, आकाश दीप को मिला मौका

तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में शुरू होगा। जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक हुए दो टेस्ट में 1-1 की बराबरी पर हैं…

नईदिल्ली (ए)। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। वह पारिवारिक कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह को शामिल किया गया है। राजकोट में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक हुए दो टेस्ट में 1-1 की बराबरी पर हैं।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ”विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से सीरीज के बाकी बचे मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है।” टीम में रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को चुना गया है। दोनों चोटिल हो गए थे और दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। चयन के बावजूद उनका खेलना तय नहीं है। बोर्ड ने बताया कि जडेजा और केएल राहुल की भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी के अधीन है।

राजकोट, रांची और धर्मशाला में होंगे बचे तीन मैच
तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में शुरू होगा। जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

श्रेयस अय्यर हुए बाहर
मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी अगले तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अय्यर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) आगे उनकी प्रगति पर नजर रखेगी। फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय अय्यर ने पीठ में अकड़न और ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत की थी। हालांकि, बीसीसीआई ने अय्यर की चोट के बारे में कुछ नहीं बताया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि खराब फॉर्म के कारण उन्हें बाहर किया गया है।

आकाश दीप को मिला मौका
सीनियर चयन समिति ने शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए आकाश दीप को चुनने का फैसला किया है। आवेश खान बाहर हो हो गए हैं। चयन समिति का मानना है कि टेस्ट टीम के साथ बेंच पर बैठने से बेहतर आवेश के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना होगा। सीनियर टीम के साथ आकाश को बेहतर होने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button