दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रधानमंत्री युवा विश्वकर्मा योजना अंतर्गत कक्षायें 06 मार्च से होगी प्रारंभ, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

दुर्ग। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई में प्रधानमंत्री युवा विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत व्यवसाय मेसन (राजमिस्त्री) की कक्षायें 06 मार्च 2024 दिन- बुधवार समय प्रातः 10 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री युवा विश्वकर्मा योजना अंतर्गत ऑनलाईन पोर्टल में व्यवसाय मेसन (राजमिस्त्री) के पंजीकृत अभ्यर्थी संस्था में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2023-24 में ऑनलाइन आवेदन शुरू: मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2022-23 में मेरिट स्थान प्राप्त कक्षा 10वीं व 12वीं के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना अंतर्गत लाभ प्राप्ति हेतु विद्यार्थी के पास छत्तीसगढ़ राज्य का ऑनलाइन बना हुआ स्थाई जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है, कक्षा बारहवीं के उत्तीर्ण विद्यार्थी योजना के शर्तों के तहत महाविद्यालय संस्था में अध्यनरत होना चाहिए।

कक्षा 12वीं की स्थिति में पोर्टल पर उपलब्ध ‘बोनाफाइड प्रमाण पत्र’ डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालय से प्रमाणित कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा साथ ही संबंधित महाविद्यालय के फीस की रसीद भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन के पश्चात जिला स्तरीय सत्यापन हेतु समस्त दस्तावेज कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में जमा करना होगा। योजना अंतर्गत लाभ प्राप्ति हेतु विद्यार्थी स्वयं राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध लिंक Schoolscholarship.cg.nic.in पर जाकर 25 मार्च 2024 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

रद्दी पेपर कतरन विक्रय: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में रद्दी पेपर कतरन विक्रय हेतु 07 मार्च 2024 तक पृथक पृथक मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। इस संबंध में आवश्यक शर्तें व जानकारी हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button