छत्तीसगढ़फीचर्ड

दूसरे की भूमि का फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर नामांतरण हेतु पेश होने वाला आरोपी गिरफ्तार, नायब तहसीलदार ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

रायपुर। नायब तहसीलदार मंदिर हसौद ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके न्यायालय में आवेदक निकहत अली पिता वारिस अली निवासी सिविल लाईन रायपुर द्वारा बिन्दु कुमार ओमन्ना पिता थिरिकोट पद्मनाभन प्रेम चंन्द्रन निवासी सत्केथम टी.सी. 25/2404 कल्पालयम लेन थम्यानूर त्रिवेन्द्रम केरल-1 के स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि मौजा मंदिर हसौद जिसका पटवारी हल्का नंबर-93/14 की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर प्रकरण में नामांतरण हेतु पेश किया गया था।

दस्तावेजों की जांच करने पर निकहत अली द्वारा प्रस्तुत रजिस्ट्री एवं अन्य दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित पाये गये। जिस पर आरोपी निकहत अली के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 255/2019 धारा धारा 420, 467, 468, 471 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर प्रकरण में आरोपी निकहत अली की पतासाजी की जा रही थी। चूंकि आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी के रायपुर उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा आरोपी निकहत अली को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- निकहत अली उर्फ मस्ताना पिता स्व. वारिस अली उम्र 44 साल निवासी ग्राम मांचा थाना मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाल पता मौदहापारा नहर पारा थाना गंज जिला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button