दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

1 करोड़ की लागत से खुर्सीपार क्षेत्र के बेक लाइन की सफाई कर बदले जा रहे है सिवरेज पाइप लाइन, विधायक देवेंद्र यादव ने किया निरीक्षण

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से पहली बार खुर्सीपार क्षेत्र के बैकलाइन की सफाई करवाई जा रही है। 1 करोड़ रुपए की लागत से यह काम किया जा रहा है। 50 साल से इन बैक लाइन की सफाई और पाइप लाइन के नवीनीकरण और चैंबर के संधारण की ओर कभी किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगो की समस्याओं को समझा और पहल की। लोगों सालों से गंदगी के बीच रह रहे थे।

स्थिति ऐसी थी कि लोग घर के पीछे गंदगी के पास दो मिनट खड़े भी नहीं हो पाते थे। गंदगी और बदबू के बीच मजबूरी में जीवन यापन कर रहे थे। लोगों की समस्या को सुनने वाला कोई नहीं था। लेकिन लोगों की समस्याओं को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बखूबी समझा और समस्या का समाधान भी किया। करीब एक करोड़ की लागत से पूरे क्षेत्र के बैक लाइन की सफाई की जा रही है।

करीब 50 साल पुराने बैकलाइन की सफाई कराकर पुराने पाइप लाइन को निकालकर नई पाइप लाइन की लगाया जा रहा है। वार्ड 50 शास्त्री नगर वार्ड 45 बालाजी नगर वार्ड 48 जोन 3, सुभाष मार्केट सभी एरिया में काम किया गया है। अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब पहले की तरह लोगों के घरों और गलियों में सीवर का पानी नहीं भरेगा। लोग साफ व स्वच्छता के बीच रहेंगे।

विधायक श्री यादव ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है। अभी तो सिर्फ वार्ड 48, सुभाष मार्केट, वार्ड 50 और 45 के सीवर लाइन को बदला जा रहा है। इसके बाद आने वाले दिनों में पूरे खुर्सीपार क्षेत्र के पूरे सभी वार्ड के बैक लाइन की सफाई की जाएगी। पूरा बेक लाइन साफ कर नई पाईप लगाई जाएगी। जो काम 50 साल में नहीं हुआ वो काम कब होगा। हम एक बेहतरीन और मॉर्डन स्ट्रीट रेडी कर रहे है। अभी जहाँ के सीवर लाइन की सफाई और पाइप बदलने का काम हुआ है। वहाँ के लोगों में बहुत हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button