दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बढ़ते पेट्रोल-डीजल को लेकर निर्मल कोसरे ने पेट्रोल पंप पर दिया धरना, कहा- मूल्य वृद्धि के लिए मोदी सरकार दोषी

भिलाई-3. जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के द्वारा लगातार बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भिलाई 3 पेट्रोल पंप में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि लगातार बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के लिए केंद्र की मोदी सरकार दोषी है।

मई महीने में 17 बार पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में वृद्धि हुआ है जिसके चलते महंगाई लगातार बढ़ते जा रही है। देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल ₹100 से ऊपर हो चुका है एवं डीजल ₹90 से पार हो चुका है। जब पेट्रोल और डीजल ₹60-70 था तब मोदी जी एवं उनके भाजपा के लोगों को महंगाई डायन लगती थी लेकिन आज पेट्रोल/डीजल ₹100 के आसपास पहुंच चुकी है कहां गए वह लोग जो महंगाई को डायन कहते थे।

ब्लाक अध्यक्ष मनोज मढरिया ने कहां कि किसानों के समर्थन मूल्य में मात्र 2 से 3% की वृद्धि करना और पेट्रोल डीजल में 35 से 40% वृद्धि करना मोदी सरकार के तानाशाही रवैया को दर्शाता है।
इस अवसर पर महामंत्री राजेश बघेल, बी एन राजू, संतोष मंडपे, डॉ नौशाद सिद्दीकी, इंद्रजीत यादव, अशफाक अहमद, युवराज कश्यप, संदीप साहू, मिलिंद दानी, मन्नू सोनी, लक्ष्मी नरसिम्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button