खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

परिवार में घोर अनिष्ट का भय दिखा कर तंत्र-मंत्र करने के नाम पर 40 लाख रूपये का उगाही करने वाला फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार

15 लाख रु की और मांग करने पर प्रार्थी ने लिखाई थी रिपोर्ट…नीमगांव ( नासिक) महाराष्ट्र के फर्जी तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…तंत्र मंत्र करने के लिए टी वी , मोबाइल, गहने, रुपए मांगता था तांत्रिक…


रायपुर। पुरानी बस्ती निवासी लेखराम साहू ने थाने में रिपोर्ट लिखाया था कि नीमगांव, नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान लगभग 4 साल पहले रायपुर में ही हुई थी, आरोपी ने अपना परिचय तांत्रिक के रूप में कराया था। शुरुआत में घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा, घर के सदस्यों के बीमार पड़ने पर अस्पताल न जाकर तंत्र मंत्र से ठीक करने दावा करता था।

धीरे धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा, फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई है कह है प्रार्थी को डराकर डराकर पैसे मांगता रहा। यहां तक की अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का मोबाइल लगेगा उसे हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल लिए। एक बार टी व्ही फाइनेंस करवाया। सोने चांदी के गहने मांगे। प्रार्थी अनिष्ट होने के डर से रुपए अपने अकाउंट से तथा दोस्तो परिचितों के अकाउंट से उधारी लेकर आरोपी के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा।

इस तरह से पिछले चार सालो में आरोपी ने तकरीबन 40 लाख रुपय की उगाही कर ली, जब प्रार्थी बात करना बंद करता तो दिन में सौ सौ कॉल कर उसे परेशान करता।
हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पूरे परिवार का रोड़ एक्सीडेंट में अकाल मृत्यु का भय दिखा कर, अनुष्ठान करने 15 लाख रूपये की मांग करने लगा। तब परेशान हो कर प्रार्थी ने ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, जो थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 297/23, धारा 420, 508 भादवि के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

इसी बीच आरोपी पैसे लेने और अन्य जजमानों से मिलने रायपुर आया हुआ था। वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर पुरानी बस्ती पुलिस ने बिना देरी किए, थानाप्रभारी मुकेश सिंह और टीम ने उसे फाफाडीह के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर आरोपी ने स्वीकार किया की वह तंत्र मंत्र के नाम पर प्रार्थी से रकम वसूले है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया है जिसको अनुष्ठान के समय तोड़ने के नाम पर आरोपी ने प्रार्थी से लिया था।

आरोपी के कब्जे से पोथी तांत्रिक होने का विजिटिंग कार्ड भी जप्त किया है। आरोपी ने बताया है की रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान है। आरोपी को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।
नाम आरोपी~ ब्रम्ह दत्त इंगले पिता सुरेश इंगले, 30 वर्ष, नीमगांव, नासिक (महाराष्ट्र)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button