दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार और मोहननगर थाना में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन, शांतिपूर्ण होली मनाने की गई अपील

भिलाई। आगामी 29 मार्च को होली के त्यौहार के मद्देनजर दुर्ग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को शांति समिति की बैठक लेकर शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाने की अपील की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना खुर्सीपार और मोहननगर में आज दिनांक 24 मार्च को शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया गया।
खुर्सीपार थाना में छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत पाठक, टीआई सुरेश ध्रुव व मोहननगर थाना में थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा द्वारा थानाक्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की गई। जिसमें उन्हें शांति एवं सौहार्द पूर्ण होली मनाने की अपील की गई।
हाल ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर होली नही मनाने की अपील की गई साथ ही हुड़दंग करने वाले, नशा करने वाले, लड़ाई-झगड़ा करने वाले आदि असामाजिक तत्वों कि जानकारी तुरंत देने डायल 112 या सम्बंधित थाना को सूचना देने की बात कही गई। उपस्थित जनों से सुझाव भी मांगा गया।
खुर्सीपार थाना एसआई एनु देवांगन, एसआई संजय साहू, एएसआई जीएन चौधरी, पूर्णानंद मसीहा, रमेश पांडेय, डी.कामराजू, पार्षद सतेन्द्र बंजारे, मुरली, पी.माधोरेड्डी, शंकर राव, अनिता शर्मा, ए.देमेंती, कौशल्या देवी, प्रतिमा बेहरा, दीपा, ज्योति सहित गणमान्य नागरिक और थाना स्टॉफ उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button