खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आईआरपीएस सम्मेलन में रेलवे मंत्री ने कहा- पिछले 9.5 वर्षों में हुआ 40 हजार किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण

पूरे रेलवे का विद्युतीकरण करने के बाद यह संभव हो सकेगा। हमारे देश में बनाई गई बिजली का इस्तेमाल अगर हम रेलवे में करेंगे, तो इससे तेल आयात करने की लागत कम हो जाती है। इससे मोदी जी की दूरदर्शी सोच परिलक्षित होती है…

नईदिल्ली (ए)। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9.5 वर्षों में रेलवे में 40,000 किमी का विद्युतीकरण किया गया है। भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) सम्मेलन में शुक्रवार को उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें अपने ऊर्जा संसाधनों का इस्तेमाल कर अधिक परिवहन करना होगा।

तेल आयात करने की लागत हो सकती है कम
पूरे रेलवे का विद्युतीकरण करने के बाद यह संभव हो सकेगा। हमारे देश में बनाई गई बिजली का इस्तेमाल अगर हम रेलवे में करेंगे, तो इससे तेल आयात करने की लागत कम हो जाती है। इससे मोदी जी की दूरदर्शी सोच परिलक्षित होती है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कहा, रेलवे में बेहतर रखरखाव, विश्वसनीयता, बेहतर गति और बेहतर सुरक्षा हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।

इसलिए आप सभी को इसमें अपना पूरा योगदान देना चाहिए। रेलवे में लगभग एक साल पहले शुरू की गई रोलिंग ब्लॉक प्रणाली पर हर किसी के मन में एक सवाल था लेकिन आज हर कोई पूछ रहा है कि ऐसा पहले क्यों नहीं किया गया। रेलवे में रोलिंग ब्लॉक प्रणाली एक अवधारणा है, जो दो सप्ताह पहले ही रखरखाव, मरम्मत और प्रतिस्थापन कार्ययोजना बना लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button