देश-दुनियाफीचर्ड

सोनिया गांधी ने कोरोना राहत टास्क फोर्स का गठन किया, गुलाम नबी आजाद करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली (ए)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना राहत टास्क फोर्स का गठन किया है. टास्क फोर्स की कमान गुलाम नबी आजाद को दी गई है. इस कमेटी में प्रियंका गांधी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के अलावा अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, पवन कुमार बंसल, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, अजॉय कुमार, पवन खेरा, गुरदीप सिंह सप्पल का नाम शामिल है। यह कमेटी देश भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों में समन्वय बनाने का काम करेगी।

बता दें कि देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर समय रहते तैयारी नहीं करने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने सोमवार को केंद्र पर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय इच्छाशक्ति और संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की डिजिटल बैठक में  कहा कि सभी को टीका लगना चाहिए और टीकाकरण के खर्च का वहन केंद्र सरकार को करना चाहिए।

 

 

Related Articles

Back to top button