खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय टीम ने रचा इतिहास, ICC के तीनो फॉर्मेट में बनी नंबर 1 पर किया कब्जा

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 27 साल बाद वनडे मुकाबला जीती है. इससे पहले भारतीय टीम ने आखिरी बार नवंबर 1996 में ऑस्ट्रेलिया को वनडे मैच में मोहाली में हराया था…

मोहाली (ए)। भारतीय टीम ने मोहाली वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. इस मुकाबले में केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. वहीं, इस जीत के बाद टीम इंडिया ने मोहाली में 27 सालों का सूखा खत्म कर दिया है. दरअसल, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 27 साल बाद वनडे मुकाबला जीती है. इससे पहले भारतीय टीम ने नवंबर 1996 में ऑस्ट्रेलिया को वनडे मैच में मोहाली में हराया था, लेकिन उसके बाद से टीम इंडिया को जीत नहीं मिली थी।

आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम वहीं, पहले वनडे मैच में जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंच गई है. भारतीय टीम इतिहास रचते हुए तीनो फॉर्मेट में नंबर 1 टीम बन गई है। भारतीय टीम टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में पहले से टॉप पर काबिज थी. इस तरह टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है. आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में भारतीय टीम के 115 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं. भारत के अलावा टॉप-5 टीमों में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम काबिज है।

आईसीसी टेस्ट और टी20 रैंकिंग्स में भी टीम इंडिया टॉप पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में भारतीय टीम 118 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है. जबकि इसके अलावा क्रमशः इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम है. आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में भारतीय टीम 264 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है. इंग्लैंड की टीम 261 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में क्रमशः पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें काबिज है. बहरहाल, भारतीय टीम ने आईसीसी टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बनकर इतिहास रच दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button