दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री की पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं व युवाओं के साथ पहुंची सुभद्रा सिंह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की चर्चा

CM की पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं व युवाओं के साथ पहुंची सुभद्रा सिंह…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की चर्चा, कहा-संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाओं, हर घर तक पहुंचना है

भिलाई। भिलाई शहर जिला महिला अध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने कल अपना दमखम दिखाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पदयात्रा में महिलाओं के साथ-साथ सैकड़ों युवाओं की भीड़ लेकर पहुंचे। युवाओं का ग्रुप पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के साथ बाइक में पहुंचा। जबकि महिलाओं के साथ सुभद्रा सिंह पहुंची।

सीएम भूपेश बघेल की पदयात्रा का सुभद्रा सिंह और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भीड़ देखकर सीएम भूपेश गदगद हो गए। उन्होंने सुभद्रा सिंह से कहा कि, संगठन को मजबूती के लिए लगातार काम करें। हर घर तक कांग्रेस को पहुंचना है। बहुत कम समय में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने निकाय चुनाव के संबंध में भी सीएम भूपेश बघेल से चर्चा की और उन्हें गतिविधियों के बारे में बताया।

उससे पहले नेहरू को दी श्रद्धांजलि
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह के नेतृत्व महिला, युवा ,प्रौढ़ तथा सभी वर्गों के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं ने की। महिला जिला अध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने कहा, आज भिलाई स्टील प्लांट नेहरू जी की ही देन है। यह किसी और शहर में स्थापित हो रहा था। नेहरू जी की देन है यह स्टील प्लांट। इसे हमारे भिलाई शहर में स्थापित कराया।

आज इस शहर को मिनी इंडिया के रूप में जाना जाता है। क्योंकि यहां हर वर्ग के लोग पूरे भारत ही नहीं भारत के बाहर से भी लोग भिलाई में बसते हैं। यहां अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरगामी सोच के वजह से ही आज हम यहां भिलाई शहर में स्थापित है। ऐसे महापुरुष को नमन करना ही काफी नहीं है। उनके विचार धाराओं पर हमें अमल करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button