छत्तीसगढ़फीचर्ड

वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप रहने वाले दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील में दिए थे आवेदन

दोनो आरोपी प्रशांत बैरागी एवं सुकृति वैरागी वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप से से निवासरत थे और प्रशांत बैरागी के द्वारा अपने पुत्र सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किये थे एवं वीजा को पुलिस ने जप्त कर लिया गया है…

 

कांकेर। दिनांक 25.09.2025 को कुलदीप ठाकुर तहसीलदार पखांजूर के द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया कि ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर निवासी प्रशांत बैरागी एवं उसके पुत्र सुकृति बैरागी के द्वारा वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप से भारत में निवास करते हुए सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) के नाम अनुमति पत्र बनवाया गया है कि रिपोर्ट पर थाना पांजूर में अपराध क्रमांक 148/2025 धारा 318 (4), 319(2), 336(3), 340(2), 236, 237, 61(2) BNS विदेशी एवं अप्रवासन अधिनियम 2025 की धारा 23 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलेसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे, एसडीओपी पखांजूर रवि कुजूर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में अवैध रूप से भारत में निवासरत प्रशांत बैरागी एवं उसके पुत्र सुकृक्ति बैरागी ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर जो अवैध रूप से भारत में रह रहे है पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

दोनो आरोपी प्रशांत बैरागी एवं सुकृति वैरागी वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप से ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर तहसील पखांजूर में निवासरत थे और प्रशांत बैरागी के द्वारा अपने पुत्र सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किये थे एवं वीजा को पुलिस ने जप्त कर लिया गया है।

आरोपीगणों प्रशांत वैरागी पिता ललित बैरागी उम्र 65 वर्ष एवं सुकृति बैरागी पिता प्रशांत बैरागी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम औसखली पोस्ट कंचन नगर थाना बोटियाघाट जिला खुलना (बांग्लादेश) हॉल पीव्ही 127 अनुपनगर थाना गोण्डाहूर जिला कांकेर को दिनाँक 26.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश किया गया।

न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सलिप्त अन्य आरोपीगणों के संबंध में पखांजूर पुलिस जांच कर रही है। सलिप्त पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button