Uncategorised

कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित वनांचल ग्रामवासियों से रूबरू होने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक साथ पहुंचे ग्राम “सौरु”

ग्राम वासियों के द्वारा बैगा नित्य प्रस्तुत कर किया भव्य स्वागत, वनांचल ग्राम “सौरु” वासियों को ठंड से बचाव के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आवश्यक वस्तुओं का किया गया वितरण, पेय जल की समस्या से निजात दिलाने नवीन हैंड पंप के लिए तत्काल संबंधित विभाग को दिया गया निर्देश..

कबीरधाम। जिले के नक्सल प्रभावित थाना झलमला क्षेत्र के वनांचल ग्राम “सौरु” के ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर निराकरण करने के उद्देश्य से कबीरधाम जिलाधीश रमेश कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी ज्योति शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं उनकी पत्नी जागृति गर्ग के द्वारा दिनांक-27/11/2021 को ग्रामवासी महिला/पुरुष एवं बच्चों से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर मुलाकात किया गया। जिलाधीश एवं पुलिस कप्तान को ग्राम वासियों के द्वारा अपने बीच सपरिवार पाकर फूल माला पहनाकर, बैगन नित्य प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम वासियों के मनोरंजन एवं बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु सांस्कृतिक तथा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

जिसके पश्चात एक एक ग्राम वासियों से जिलाधीश एवं पुलिस कप्तान के द्वारा मिलकर उनसे क्षेत्र में होने वाली समस्या एवं आवश्यकताओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा कर ग्रामवासी स्कूली छात्र छात्राओं एवं महिला पुरुषों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक वस्तुएं कंबल, साल, स्वेटर, आदि का सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वितरण किया गया। ग्राम वासियों द्वारा ग्राम में जल की समस्या का जिक्र जिलाधीश से किया गया जिसका तत्काल निराकरण करते हुए जिलाधीश महोदय द्वारा पीएचई विभाग को नवीन बोर खनन करने के आदेश देकर ग्राम वासियों के पेयजल की समस्या का निराकरण किया गया, साथ ही जानकारी भी दिया गया कि शासन प्रशासन एवं पुलिस की टीम के द्वारा लगातार क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में जाकर विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दिया जाता है, उन हर योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ लेने कहा गया, छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, महिला पुरुषों एवं वृद्धों को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण के दोनों डोज बिना किसी संकोच के लगवाने कहा गया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा संस्कृतिक मंच के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों से शासन की आत्म समपर्ण नीति का लाभ लेकर विकास की मुख्य धारा में जुड़कर मजबूत राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने अपील किया गया, साथ ही बुराई के रास्ते को छोड़कर सत्य के पथ पर चलते हैं तो हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। ग्राम वासियों से असामाजिक तत्वों से दूर रहने, किसी के बहकावे में आकर क्षेत्र के शांति व्यवस्था को खराब ना करने, तथा अपराध एवं अपराधियों को क्षेत्र से जड़ से समाप्त करने में शासन प्रशासन को सहयोग करने अपील किया गया।

इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल अजित ओगरे, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल आशीष मिश्रा, कोविड नोडल अधिकारी जिला कबीरधाम केशव ध्रुव, बोड़ला जनपद से श्री दुबे ,बोड़ला तहसीलदार , रेंगाखर बी. एम. ओ. आर. के.रात्रे ,थानां प्रभारी रेंगाखर राकेश लकड़ा ,थाना प्रभारी सिंघनपुरी आनंद शुक्ला, थाना प्रभारी झलमला सुमित नेताम तथा क्षेत्र के वरिष्ठ जन प्रतिनिधि एवं वनांचल ग्राम के महिला पुरुष एवं बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button