छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP एसआर भगत ने हत्या का किया खुलासा: जिगरी दोस्त ही निकला हत्या का आरोपी, पढ़ाई में आगे रहना और प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण

आपसी रंजीश व प्रेम प्रसंग के कारण हुआ हत्या…जिगरी दोस्त ही निकले हत्या के आरोपी…हत्या कर शव को कर दिया था रेत मे दफन…

 

बालोद। पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पृलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं उप पृलिस अधीक्षक गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण व निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, उप निरीक्षक मनीष शेण्डे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उप निरीक्षक उमा ठाकुर थाना प्रभारी रनचिरई, उप निरीक्षक जोगेन्दर साहू प्रभारी सायबर सेल बालोद के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठीत किया गया।

गठित टीम के द्वारा लगातार ग्राम मोंगरी, सांकरी, लाटाबोड एवंआस-पास के गांव में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को खंगाला गया तथा सायबर सेल बालोद से संदिग्ध मोबाइल नंबरो का सीडीआर प्राप्त किया गया। दिनांक 23.03.2024 को सुबह सूचना मिला कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मोंगरी पाठ मंदिर रघुवर भरी किनारे नाला में रेत में दबी हुई है।

सूचना परगठीत टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर एफएसएल टीम दूर्ग एवं डॉग स्क्वाड टीम दूर्ग को तलबकर रेत में दबे अज्ञात व्यक्ति के शव का पहचान करवाया गया जो पहने हुए कपड़ा, गला में पहने ताबिज को देखकर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 76/2024 धारा 363 भादवि के अपहत बालक के पिता द्वारा अपने गुम नाबालिग पुत्र का होना पहचान किये।

प्रकरण के विवेचना दौरान जानकारी मिला कि मृतक नाबालिग बालक को घटना दिनांक को संध्या करीबन 05:00 बजे अंतिम बार मृतक के दोस्त गजेन्द्र साहू व एक अन्य के साथ गांव के एक पान ठेला पर देखा गया था। करीबन 05:30 बजे गजेन्द्र साहू व एक अन्य के साथ वापस आये तो उनके साथ में अपहुत बालक नहीं था।

संदेह के आधार पर दोनों व्यक्तियो से कड़ाई से पूछताछ करने पर विधि से संघर्षरत् बालक ने बताया कि मृतक व मैं एक क्लास मे पढते हैं। दोनों जिगरी दोस्त है, मृतक पढाई में हमेशा मुझसे आगे रहता था, मृतक और मैं एक लड़की को प्रेम करते थे लेकिन लड़की मृतक को पसंद करती थी, जिससे मैं मृतक से रजिश रखता था। गजेन्द्र साह् ने अपने कथन में बताया कि मृतक मेरी बहन की शादी में आकर गाली गुफ्तार किया था, जिस बात को लेकर मैं मृतक से रंजीश रखता था।

इसी बात को लेकर मृतक का हत्या करने की नियत से हम दोनों के द्वारा घटना दिनांक 20.03.2024 को संध्या 05:00 बजे विधि से संघर्षरतु बालक के साथ उनके घर के मोटर सायकल में मृतक के घर जाकर भजिया खाने ग्राम सांकरी जाने की बात कहकर गांव के एक पान ठेला में गुटखा खाकर मृतक को अपने मोटर सायकल में बैंठाकर तीनो ग्राम सांकरी न जाकर योजनाबद्ध तरीके से मोंगरी पाठ मंदिर रघुवर भर्री के किनारे नाला में जाकर खेत में पड़े मछली पकड़ने की जाली से हम दोनो के द्वारा मिलकर मृतक के गला घोंटकर एवं विधि से संघर्रत् बालक के द्वारा पैर से मृतक के सीने में बार- बार लात मारकर हत्या कर अपराध को छुपाने की नियत से मृतक के शव को नाला अंदर रेत में दफनाकर मोहल्ले में हो रहे सगाई कार्यक्रम में सम्मिलित हो गये।

अपराथ मे संकलित साक्ष्य व आरोपी सदर के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर प्रकरण में थारा 302, 201 भादवि जोड़ी गई। विधि से संघर्षरत बालक एवं 01 आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, उप निरीक्षक मनीष शेण्डे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उप निरीक्षक उमा ठाकुर थाना प्रभारी रनचिरई, उप निरीक्षक जोगेन्दर साहू प्रभारी सायबर सेल बालोद, सउनि डोमन साहू, प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र. आर. भुनेश्वर मरकाम, प्र. आर. ज्ञानेश चंदेल, प्र. आर.विवेक शाही, आर.राहुल मनहरे, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता,मिथलेश यादव, आकाश सोनी, मनीष ठाकुर, योगेश गेडाम, सुनील कुमार, ललित कदम, पंकज तारम,सुमित पटेल, दमन वर्मा, का योगदान रहा।

नाम आरोपी: 01. गजेंद्र कुमार साहू पिता उग्रसेन उम्र 24 साल।

02. विधि से संघर्षरत् बालक साकिन जिला बालोद (छ0ग0)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button