दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला अस्पताल में 2 महीने पुराने शोल्डर डिसलोकेशन केस का हुआ सफल ऑपरेशन

दुर्ग। 2 माह पुराना अस्थि भंग से संबंधित मामला आज जिला अस्पताल पहुंचा था। जिसमें मरीज पंडित देवेंद्र कुमार के दाहिने हाथ में शोल्डर डिसलोकेशन की समस्या थी । एक्स-रे में इसकी पुष्टि होने के पश्चात डॉक्टरों की टीम द्वारा इस जटिल समस्या से मरीज को निजात दिलाने के लिए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।

जिसमें आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर अखिलेश यादव और एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के डॉक्टर संजय वालवेंद्रे एवं अन्य डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ द्वारा मरीज का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ वाई के शर्मा ने बताया कि बहुत ही लंबे समय के पश्चात ऐसा केस जिला अस्पताल आया था।

जिसके सफल ऑपरेशन का श्रेय जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम एवं मेडिकल स्टाफ को जाता है। इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक डॉक्टर द्वारा संपादित करने पर जीवनदीप समिति के दिलीप ठाकुर ने भी पूरी टीम को बधाई दी और जिला चिकित्सालय की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button