छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में पहली बार यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का हुआ आयोजन

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यूपीएससी 2024 के लिए निशुल्क मॉक में आज छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। जिसमें कई अन्य जिलों के छात्रों ने भी मॉक टेस्ट में हिस्सा लिया। छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन के नेक पहल से प्रतिभागियो को काफी मदद मिलेगी। सामान्य ज्ञान और सी-सेट के पेपर के माध्यम से मॉक टेस्ट में काफी मदद मिलेगी।

इस आयोजन में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर आयोजन में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में काफी उत्साह नजर आया। बेमेतरा निवासी गगन चौबे ने कहा कि यह परीक्षा प्रतिभागियों के लिए काफी सहयोग पूर्ण रहा है। इस टेस्ट से प्रतिभागियों को काफी मदद मिलेगी। रायपुर की सुश्री सृष्टि तिवारी ने कहा कि दूसरे राज्य में यूपीएसी के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाता रहा है।

यहां पहली बार ऐसा परीक्षा होने से प्रतिभागियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। राजनांदगांव के देवेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से तैयारी करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। 218 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था, जिसके लिए दो पालियों में यह परीक्षा ली गई। यह मॉक टेस्ट ऑफ लाइन हुआ। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।

मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा में हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिया गया। साथ ही प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन कालीबाड़ी स्थित जे.आर. दानी कन्या विद्यालय और चौबे काॅलोनी स्थित शासकीय मायाराम सुरजन विद्यालय में हुआ। पहले पाली में सुबह 8 से 10 बजे के मध्य सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से 1 बजे के मध्य सी-सेट के टेस्ट हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button