छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP डी.रविशंकर ने शहीद के परिजनों से मिलकर “हमर तिरंगा” कार्यक्रम में शामिल होने का दिया निमंत्रण

 

जशपुर। ”हमर तिरंगा“ अभियान के अंतर्गत 75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर दिनांक 13.08.2022 के सायंकाल में जिला मुख्यालय जशपुर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष (मंत्रणा) में जिले के समस्त शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर द्वारा शहीद अशोक कुमार भगत निवासी लालंगज (लोखंडी) के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया गया।

देश की सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ राज्य की आंतरिक सुरक्षा में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों के परिवारजनों का 75 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ”हमर तिरंगा“ अभियान के तहत प्रत्येक जिलों में सामारोह आयोजित कर सम्मानित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त सामारोह कार्यक्रम में जशपुर जिले के निवासी सैन्य बल के शहीद जवान, छत्तीसगढ़ राज्य बल के शहीद जवान एवं केन्द्रीय बल के शहीद जवानों के परिजनों को दिनांक 13.08.2022 के सायंकाल 04 बजे कलेक्टारेट सभाकक्ष (मंत्रणा) जशपुर में सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

उक्त कार्यक्रम के तहत दिनांक 09.08.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप द्वारा शहीद अशोक कुमार भगत के घर ग्राम लालगंज लोखंडी जाकर उसकी पत्नी दिप्ती एलिस भगत एवं बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना, साथ ही उन्हें कार्यक्रम में आने हेतु निमंत्रित किया गया।

Related Articles

Back to top button