दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुकान में और फिर घर में प्रवेश कर महिला से छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। कांटेक्टर कालोनी सुपेला की रहने वाली प्रार्थिया दिनांक 16.04.2024 को थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पीड़िता अपने सहेली के साथ घर के पास दुकान गई थी जहां पर जीवन, भूंजि एवं गणेश द्वारा छेड़खानी करने लगे पीडिता अपनी सहेली के साथ डर कर घर आपस आई तो तीनो व्यक्ति घर में प्रवेश कर बेईज्जती करने के नियत से हाथ बांह पकड़ने लगे।

प्रार्थिया जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब तीनो व्यक्ति घर से भाग गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में छेडछाड़ का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा महिलाओ पर घटित अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी जीवन लाल एवं गणेश को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनो आरोपीगणों को दिनांक 17.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, आर. विकास तिवारी, आर. महात्मा साहू, फराज खान का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र धारा आरोपी का नाम
446/2024 452, 354(क), 354(घ), 294, 323, 34 भादवि, (1) जीवन लाल पिता मकसुदन साहू उम्र 39 साल निवासी पांच रास्ता सुपेला।
(2) गणेश पिता राजेश दास मानिकपुरी उम्र 25 साल निवासी पांच रास्ता सुपेला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button