दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, उद्योग चेम्बर भिलाई इकाई का शपथग्रहण समारोह 11 नवम्बर को दुर्ग में

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, उद्योग चेम्बर भिलाई इकाई का शपथग्रहण समारोह रोमन पार्क होटल दुर्ग गुरुवार 11 नवम्बर को सायं 7 बजे बैंक आफ बड़ोदा के साथ में किया जा रहा है। भिलाई उघोग चेम्बर के अध्यक्ष जे.पी. गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कल शपथ ग्रहण समारोह में चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी बतौर मुख्य अतिथि, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, दुर्ग सभांग प्रभारी एवं भिलाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

उन्होंने बताया कि उद्योग चेम्बर भिलाई चेम्बर का एक अभिन्न अंग हैं जो सदा भिलाई के इंडस्ट्रीज के हित के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र एवं शासन-प्रसाशन से समय-समय पर अपनी सही बात रखते हुए उद्योग की भलाई के लिए कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा।

श्री गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल मे भी उद्योग चेम्बर ने शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए उनके सहयोग से अपनी भूमिका जिम्मेदारी निभाई। आद्यौगिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने कलेण्डर के अनुसार सेमिनार, जी.एस.टी सेमिनार और कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करता है।

इसी कड़ी में गुरूवाल को उद्योग चेम्बर भिलाई की नयी कार्यकारिणी का शपथ का श्री गणेश, बैंक आफ बड़ौदा की उपस्थिति मे किया जा रहा है। उक्त जानकारी भिलाई कार्यालय सचिव सुनील मिश्रा के माध्यम से प्राप्त की गई।

Related Articles

Back to top button