छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर- एसएसपी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, रक्षित केन्द्र में लगाए गए 600 से अधिक छायादार पेड़

मुंगेली। दिनांक 22.08.2024 को मुंगेली पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी राहुल देव एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के गरिमामय उपस्थिति में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वनमण्ड़लाधिकारी संजय यादव एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रह कर सक्रिय सहभागिता प्रदान किये।

रक्षित केंद्र परिसर जो कि लगभग 23 एकड़ में फैला हुआ है एवं नव निर्मित है के चारो तरफ 600 से अधिक छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। मुख्य रूप से गुलमोहर, कनेर एवं शीशम के वृक्ष रोपित किये गये साथ ही विभिन्न प्रजाति के फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त पुलिस विभाग के 200 से अधिक अधिकारी एवं जवानों ने मिल कर वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण पश्चात् रक्षित केंद्र के सभा कक्ष में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम हेतु मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य कार्यापालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रशंसनीय है।

वनमण्ड़लाधिकारी संजय यादव ने वृक्षारोपण के महत्व एवं वृक्षों के रख-रखाव के बारे में बताया साथ ही पर्यावरण जागरूकता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने कार्यक्रम को आयोजित करने के कारण एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अपने ग्रामीण जीवन के अनुभव साझा करते हुये पर्यावरण, कृषि, जलवायु के संरक्षण का महत्व बताते हुये सभी को इस क्षेत्र में अपना सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी राहुल देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बहुत प्रशंसनीय है साथ ही कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिये।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी निष्ठा पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान, उप पुलिस अधीक्षक एसआर घृतलहरे एवं डीके सिंह, प्रशि.उपुअ जितेंद्र कुम्भकार, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button