दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 21 एवं कार्यकर्ता के लिए 13 पद हेतु आवेदन आमंत्रित

 

 

दुर्ग। आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु बाल विकास परियोजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 13 आ.बा. कार्यकर्ता एवं 21 आ.बा सहायिका की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 26 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग में पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास, दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय समय 11:00 से 5:00 बजे तक जमा कर सकते है।

आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य तथा सेवा की अधिकतम आयु 62 वर्ष होगी व वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक पद हेतु आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Back to top button