छत्तीसगढ़फीचर्ड

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पर बड़ी कार्यवाही: गांजा तस्करी करते झारखंड निवासी 123 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार जप्त

कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भापुसे.) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु जिले के सभी थानों को लगातार एनसीपी की कार्यवाही करते हुए संदिग्ध वाहनों को चेक करने आदेश दिया गया है। इसी तारतम्य में एडीशनल एसपी कोंडागांव दौलतराम पोर्ते एवं एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11.06.2023 को थाना केशकाल द्वारा नेशनल हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक JH08BD8837 को रोककर तलाशी लेने पर कार की डिक्की में भूरे रंग के 56 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जिसका कुल वजन 123 किलो को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

वाहन चालक कृष्ण कुमार पाल को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 44/23, धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। एवं गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार पाल को आज दिनांक 11.06.23 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी-कृष्ण कुमार पाल पिता स्वर्गीय अशोक कुमार पाल उम्र 33 वर्ष , निवासी ग्राम घगराडीही, थाना जादूगोड़ा जिला ईस्ट सिंगभूम झारखंड ।

जप्त सामग्री- 123 किलोग्राम गांजा, एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक JH08BD8837

संपूर्ण कार्यवाही में केशकाल एसडीओपी भूपत धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना केशकाल से उप निरीक्षक अलील चंद, आरक्षक मनोहर निषाद, हरीशचंद मंडावी, अमित मंडावी, सहायक आरक्षक उमेश मानिकपुरी, नगर सैनिक अंता लाल मंडावी एवं गोपनीय सैनिक रवि कुमार तुरतुरिया की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button