घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 20 सितंबर: कर्क राशि वालों आज का दिन मान-सम्मना बढ़ाने वाला होगा, नए लोगों से मिलजोल बढ़ाना अच्छा रहेगा

आज 20 सितंबर शुक्रवार के दिन सिंह और मीन राशि के लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी. धन लाभ होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. काम में सफलता प्राप्त करेंगे. आज कुछ राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वाद विवाद की स्थिति बन सकती है. पढ़ें मेष से मीन तक का आज का राशिफल…

 

मेष राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा. सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है. रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. कमाई बढ़ने से मन खुश रहेगा. सेविंग्स पर खास ध्यान दें.

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों की तबीयत में आज उतार-चढ़ाव आ सकता है. खाने-पीने पर कंट्रोल करें. बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं. पिताजी से बहसबाजी हो सकती है. लोगों की भलाई का कोई फायदा नहीं होगा.

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य गुजरेगा. घर के रिनोवेशन पर पैसा खर्च करेंगे. बिजनेस आगे बढ़ेगा. आपकी कुछ मुश्किलें भी बढ़ेंगी. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं.

कर्क राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन मान-सम्मना बढ़ाने वाला होगा. नए लोगों से मिलजोल बढ़ाना अच्छा रहेगा. मां को नानी के घर ले जा सकते हैं. पिताजी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है. महिला दोस्तों से सावधान रहें.

सिंह राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन बेहद शानदार है. नौकरीपेशा लोगों की दिक्कतें आज खत्म हो सकती हैं. किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं. जो भी काम मिले उसे सतर्कतापूर्वक पूरा करें. सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं.

कन्या राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. ससुराल पक्ष से उधार मांगा गया धन जल्द मिल सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. पार्टनर से नाराजगी चल रही है तो उसे मना लें.

तुला राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन इनके अनुकूल रहेगा. तरक्की में आ रही बाधाएं खत्म होंगी. दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. कोई भी प्रॉपर्टी खरीदते समय उसके सभी दस्तावेजों की ठीक से जांच कर लें. घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा. दूसरों को बिना मांगे सलाह न दें. बिना सोचे-समझें कही पर भी पैसा निवेश न करें. बिजनेस को लेकर नए कॉन्टैक्ट्स बना सकते हैं. बेवजह उधार न लें, चुकाने में दिक्कत आएगी.

धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार है. खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं. पिताजी की सेहत का ध्यान रखें. घर परिवार में थोड़ी खटपट हो सकती है.

मकर राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा. दुश्मन काम को अटकाने की कोशिश कर सकते हैं. भाई-बहनों से चल रही अनबन आज दूर हो सकती है. धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. किसी परिजन के कहने पर कोई फैसला न लें.

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन बेहद शानदार गुजरने वाला है. पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने पर जोर देंगे.  बड़े सदस्यों की बातों को अहमियत देनी होगी. पुराने दोस्तों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है. पार्टनर के लिए कोई उपहार ला सकते हैं.

मीन राशि
इस राशि के जातकों को आज धैर्य और संयम से काम लेना रहेगा. कोई बात परेशान कर सकती है. कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं. पहले लिए गए किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button