दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

22वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने विजेताओं का किया सम्मान

 

दुर्ग। खेल का मैदान अनुशासन और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने की ललक को प्रेरणा देता है। यह वक्तव्य कैबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता धमधा में चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय के खेल मैदान में प्रतिभागियों के समक्ष् पुरूस्कार वितरण समारोह के दौरान कहे। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना के सकरात्मक पहलुओं को अपने जीवन में अपनाने करने की सलाह दी व जीतने और सीखने के हुनर को आत्मसात् करने के लिए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हृदय से बधाई दी।

22 वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का विवरण-
दुर्ग 15 पाईंट के साथ प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना और 14 पाईंट के साथ बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कबड्डी में आयु वर्ग 14 वर्ष, बालक वर्ग में बिलासपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय, रायपुर तृतीय, बालिका वर्ग में बिलासपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय व रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार खो-खो में आयु वर्ग 14 वर्ष, बालक वर्ग में बस्तर प्रथम, दुर्ग द्वितीय व बिलासपुर तृतीय, बालिका वर्ग में दुर्ग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय, बस्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार टेनिस बॉल क्रिकेट में आयु वर्ग 19 वर्ष, बालक वर्ग में सरगुजा प्रथम, बिलासपुर द्वितीय, दुर्ग तृतीय, बालिका वर्ग में सरगुजा प्रथम, दुर्ग द्वितीय, बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शमशीर कुरैशी सभापति जिला पंचायत दुर्ग, सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, सुनीता गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा, शिव कुमार वर्मा, राजीव गुप्ता पूर्व अध्यक्ष न.पं. धमघा, मधुसूदन राणा, शैल वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत डगनिया, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, बृजेश सिंह क्षत्रिय एसडीएम धमधा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button