दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस द्वारा एक दिवसीय सायबर अपराध एवं यातायात जागरूकता प्रशिक्षण का किया गया आयोजन, एएसपी संजय ध्रुव बातौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

भिलाई। दिनांक 10.08.2021 दिन मंगलवार को दुर्ग पुलिस द्वारा एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 भिलाई में यातायात जागरूकता एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर),  कविलाश टंडन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), निरीक्षक गौरव तिवारी, (प्रभारी साइबर सेल),फादर थॉमस रमबन, करसपोंडेंट राजन जॉर्ज , प्रिंसीपल डॉ बी डी थरकन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), दुर्ग के द्वारा छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगण से कहा गया कि सोशल साईड में दिये गये लिंक पर कभी भी विश्वास न करें।

अपने निजी जानकारी फेसबुक पर कदापि साझा न करे तथा किसी भी प्रकार के कॉल पर विश्वास न करे इन सभी बातो को ध्यान में रखने से आप साइबर ठग्गी से बच सकते है।

सड़क दुर्घटना से बचने के लिए दो पहिया वाहन में सदैव हेलमेट का उपयोग करें हेलमेट का उपयोग करने से किसी कारणवश यदि आप सड़क दुर्घटना का शिकार होते है तो आप एक गंभीर चोट से बच सकते है। समय बचाने के चक्कर में हम वाहन तेज चलाते है और अपनी जान को जोखिम में डालते है ऐसा हमें तदापि नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  के द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगणों को पैदल चलने के नियम के साथ-साथ ,रोड मार्किग, सडक संकेत, हाथ के संकेत, सडक पर प्राथमिकता वाहन, गुड सेमेरिटन, दस्तावेज, एक अच्छे वाहन चालक के क्या-क्या गुण होते है।

ओव्हर टेक करने के नियम, लेन अनुशासन प्रशिक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा छात्र/छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं एवं प्राचार्य को भविष्य में यातायात के सभी नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में घर परिवार एवं मित्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया जिससे भविष्य में हम जिला दुर्ग को सड़क दुर्घटना मुक्त करने के लिए किये जा रहे प्रयासों मे सफल हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान आरक्षक तिलक साहू, आरक्षक राजेश कुमार, आरक्षक फिरोज खान तथा 220 छात्र/छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button