छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रामकृष्ण साहू ने सुनी आमजनता की शिकायत, दिया निराकरण का आश्वासन

बेमेतरा। आज दिनांक 26.12.2024 को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सुनी आमजनता की शिकायत एवं समस्याएं। जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी – अपनी समस्याएं एवं शिकायते लेकर आये। इस दौरान आने वाली सभी लोगो की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया।

एसपी ने लोगो की समस्या को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों थाना/चौकी प्रभारियो को मौके पर फोन के माध्यम से आवेदनों, शिकायत/समस्या का त्वरित निराकरण करने निर्देश दिये। इस दौरान तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया।

वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को शिकायत में दर्ज करने और इनका निराकरण के निर्देश संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को दिया गया।

इस दौरान स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, एसपी रीडर विष्णु सप्रे, आरक्षक यागेश्वर वर्मा, फत्ते पाटिल, कमलेश साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button