छत्तीसगढ़फीचर्ड

एनीकेट के पानी में विषैला पदार्थ डालकर मछली मारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

आसपास के लोग मछली पकड़ने के लिए आते है, जिनमें से कुछ लोगों के द्वारा सब्जी के पौधों में डालने वाले कीटनाशक को चावल में मिलाकर मछलियों को पकड़ने के लिए एनीकेट के पानी में डालकर दूषित करने के संबंध में शिकायत मिल रही थी…

 

बलरामपुर। रामानुजगंज में कन्हर नदी में एनीकेट में वर्तमान में पानी काफी कम हो जाने के कारण आसपास के लोग मछली पकड़ने के लिए आते है, जिनमें से कुछ लोगों के द्वारा सब्जी के पौधों में डालने वाले कीटनाशक को चावल में मिलाकर मछलियों को पकड़ने के लिए एनीकेट के पानी में डालकर दूषित करने के संबंध में शिकायत मिल रही थी।

जिसकी निगरानी करने के लिए पुलिस और नगर पालिका की टीम लगी हुई थी, इसी दौरान दिनांक 04.04.26 को शाम को पुरानडीह निवासी रवि राम, महावीर राम और जमुना राम तीनों एनीकेट में कीटनाशक मिलाकर चावल डाला जा रहा था।

जिसे निगरानी में लगे स्टाफ के द्वारा मना करने नहीं मान रहे थे और लड़ाई झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हो गए थे जिन्हें रोकने के लिए धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी न्यायालय पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेजा गया।

नाम आरोपीगण: 1. रवि राम पिता जोखन राम उम्र 22 वर्ष।
2. महावीर राम पिता जोखन राम उम्र 42 वर्ष।
3. जमुना राम पिता गिरधारी राम उम्र 33 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम पुरानडीह थाना रामानुजगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button