देश-दुनियाफीचर्ड

क्या आप ने लगवा लिया है कोरोना वैक्सीन? अगर हाँ तो फिर पिज्जा, फ्री हेयरकट से हवाई सफर तक में मिल रहा है डिस्काउंट, जानिए कहां क्या है ऑफर

नईदिल्ली (ए)। यदि आपने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले ली है तो पिज्जा से लेकर ट्रैवल टिकट और कपड़ों से लेकर मुफ्त हेयर कटिंग तक कई तरह के डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। कई कंपनियों ने अपने ब्रैंड प्रमोशन को वैक्सीनेशन से जोड़ दिया है। इससे एक तरफ वे ग्राहकों को लुभा रही हैं तो दूसरी तरफ टीकाकरण को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

देश के सबसे बड़े रेस्टोरेन्ट चेन डोमिनोज ने भी वैक्सीन लगवा चुके लोगों के लिए पिज्जा पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। मोबाइल ऐप से ऑर्डर करने पर इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। पिज्जा चेन ने कुल 400 रुपए का डिस्काउंट दिया है। #HaathBadhao #VaccineLagao कैंपेन के तहत ग्राहक चार ऑर्डर पर डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। डोमिनोज के देश के 293 शहरों में 1,360 रेस्टोरेन्ट हैं।

विमानन कंपनी इंडिगो भी कम से कम एक डोज लगवा चुके यात्रियों के लिए 10 फीसदी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने कहा है कि डिस्काउंट केवल बेस फेयर पर मिलेगा और सीमित सीटों पर इसका लाभ दिया जाएगा। मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि कंपनियां ब्रैंडिंग को वैक्सीनेशन से जोड़कर मांग बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जिसमें कोरोना महामारी की वजह से गिरावट देखी जा रही है।

इससे पहले पीटर इंग्लैंड ने कोरोना टीका लगवाने वालों के लिए 1000 रुपए के डिस्काउंट का ऐलान किया था। इसी तरह मैकडॉनल्ड्स और गोदरेज अप्लायंसेज ने भी ग्राहकों को इसी तरह के ऑफर दिए हैं। यात्रा और होटल बुकिंग की सेवा देनेवाली कंपनी भी टीका ले चुके ग्राहकों को ऑफर दे रही है। कंपनी वैक्सीन सर्टिफिकेट लिंक करने पर होटल और टिकट बुकिंग के जरिए डिस्काउंट दे रही है। कंपनी फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 10 फीसदी डिस्काउंट देने की योजना बना रही है। इसी तरह EaseMyTrip ने भी वैक्सीन लगवा चुके ग्राहकों के लिए 30 जून तक फ्लाइट और बस टिकट बुकिंग पर छूट का ऐलान किया है।

फ्री हेयरकट
वैक्सीन लेने वाले ग्राहकों के लिए ऑफर सिर्फ बड़ी कंपनियां नहीं ला रही हैं, बल्कि छोटे दुकानदार भी अपने स्तर पर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। बिहार के दरभंगा जिले में एक सैलून में टीका ले चुके लोगों को फ्री हेयरकट और शेव दिया जा रहा है। सैलून संचालक शंभू कुमार ठाकुर ने कहा कि वे अभी तक 200 लोगों को मुफ्त सेवा दे चुके हैं। वह लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button