खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

मोदी सरकार का रक्षा बंधन पर बड़ा तोहफा, उज्ज्वला योजना के तहत 400 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर

मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 400 रुपए की सब्सिडी कर दी है. जबकि सामान्य रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कटौती की गई है. इसी महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती की थी…

नईदिल्ली (ए)। महंगाई से परेशान जनता को रक्षाबंधन से पहले मोदी सरकार से बड़ी राहत मिली है. मोदी कैबिनेट ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. कैबिनेट मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने बताया कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कटौती की गई है. जबकि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 400 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. आपको बता दें कि इसी महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती की थी।

400 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर- केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है. राजधानी दिल्ली में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए थी. जो अब 903 रुपए हो जाएगी. जबकि मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपए थी. जो अब 902.50 रुपए हो जाएगी. इसी तरह से चेन्नई और कोलकाता में गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई है. इस कटौती का लाभ उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडरों पर मिलेगा. अगर बात उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की करें तो पहले से ही लाभार्थियों को 200 रुपए की सब्सिडी मिल रही है. अब सब्सिडी 400 रुपए हो जाएगी. इसका मतलब है कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में 400 रुपए की सब्सिडी आएगी।

इसी महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ था सस्ता-
इसी महीने पहली तारीख यानी एक अगस्त को सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कटौती की थी. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती गई थी. इस कटौती के बाद दिल्ली में एक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए हो गई थी. अब केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में 200 रुपए की सब्सिडी दी है।

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर में अंतर- घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर में बड़ा अंतर होता है. घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल घर मे खना पकाने के लिए होता है. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल घरेलू कस्टमर नहीं करते हैं. इसका इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों जैसे होटल, रेस्तरां और दुकानों में किया जाता है. कमर्शियल सिलेंडर साइज में भी बड़े होते हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर की पहचान भी आसानी से हो जाती है. घरेलू गैस सिलेंडर 5 किलो और 14.5 किलो के साइज में आते हैं. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 5 किलो, 19 किलो और 47.5 किलो के साइज में आते हैं. घरेलू गैस सिलेंडर लाल रंग का होता है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर नीले रंग का होता है।

उज्ज्वला योजना के तहत मिलते हैं 12 सिलेंडर- मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की है. आपको बता दें कि उपभोक्ता इस योजना के तहत एक साल में 12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं. इस योजना के तहत गरीब परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर दिए जाते हैं।

क्या है उज्ज्वला योजना- उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. इस योजना के तहत सरकार बीपीएल के नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है. इस योजना का मकसद स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है. इस योजना से पारंपरिक चूल्हे की जगह घर-घर गैस स्टोव की सुविधा पहुंची है. जिसकी वजह से महिलाओं का जीवन जहरीले धुएं से मुक्त हुआ है. सरकार ने इस योजना के तहत 10 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button