छत्तीसगढ़फीचर्ड

घरेलू विवाद के कारण सौतेली माँ एवं भाई की हत्या तथा सौतेली बहन पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी प्रीत कुमार साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सरोरा क्षेत्र का पूर्व पार्षद है, प्रार्थी दिनांक 01.08.2023 को अपने मोहल्ले के प्रकाश मेडिकल स्टोर्स के पास बैठा था। उसी दौरान प्रार्थी को उसके मोहल्ले में रहने वाले खुमेश्वर कुमार साहू ने फोन पर सूचना दिया कि ठाकुर देव चौक सरोरा निवासी राजकुमार साहू ने अपनी सौतेली माता एवं भाई की हत्या कर दिया है। जिस पर प्रार्थी अपने साथियों के साथ ठाकुर चौक सरोरा निवासी राजकुमार साहू के घर जाकर देखा तो पाया कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था तथा दरवाजा के नीचे से खून बह रहा था। अंदर झांक कर देखने पर राजकुमार साहू की सौतेली माता एवं भाई का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 290/23 धारा 302, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी उरला को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध मे प्रार्थी, सूचक सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी राजकुमार साहू की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर दरवाजा खोलने पर पाया कि घर के अंदर राजकुमार साहू की सौतेली माता एवं भाई का शव पड़े होने के साथ-साथ राजकुमार साहू की सौतेली बहन जमीन पर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। टीम के सदस्यों द्वारा घर की तलाशी ली गई आरोपी राजकुमार साहू घर में छिपा हुआ था जिसे टीम के सदस्यों द्वारा ढ़ूंढ़ कर पकड़ा गया।

आरोपी राजकुमार साहू को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आये दिन घर में उसका अपनी सौतेली माता, भाई एवं बहन के साथ वाद-विवाद होता था जिससे परेशान होकर दिनांक घटना को घर में रखे तलवार, चाकू एवं गंडासा से अपनी सौतेली माता एवं भाई पर वार कर माता एवं भाई की हत्या कर दिया तथा बहन की भी हत्या करने की नियत से उस पर भी वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

जिस पर आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग तलवार, 01 नग चाकू एवं 01 नग गंडासा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- राजकुमार साहू पिता रघुनाथ साहू उम्र 25 साल साकिन श्रीठाकुर देव चौक सरोरा थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.।

कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, थाना प्रभारी उरला, थाना उरला से सउनि गिरधर गोपाल द्विवेदी, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, वीरेन्द्र धनकर, आर. दीपक सिंह, सत्येन्द्र प्रधान, नरेश प्रधान, सचिन, विकास तंबोली की महत्वपूर्ण भूंिमंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button