दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ने वार्ड 42 उपचुनाव के निर्वाचित पार्षद को दिलाई शपथ: विधायक, महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने दी बधाई

दुर्ग। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कसारीडीह वार्ड क्रमांक 42 के उप चुनाव में कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद प्रीति प्रकाश गीते सोमवार को कलेक्टर ऑफिस पहुंची। जहां विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मौजूदगी में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने उन्हें शपथ दिलवाई।

कलेक्टर दफ्तर में एकत्रित हुए नेताओ ने पार्षद प्रीति गीते को दी बधाई। पार्षद ने कहा कि शहर में विकास कार्यो को देखते हुए वार्ड की जनता ने अपार आशीर्वाद दिया है।उन्होंने कहा शहर में चले रहे विकास कार्यो को और आगे बढ़ाते हुए संपूर्ण शहर में विकास कार्यो की नींव रखी गई है।

उसे मजबूत करते हुए विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में शहर और वार्डो में विकास कार्यो की नई ऊंचाई पर ले गए। इस अवसर पर,एमआईसी सदस्य दीपक साहू, सचिव शरद रत्नाकर, संदीप वोरा, शिवाकांत तिवारी,अजय मिश्रा, चिराग शर्मा सरोजिनी वानखेडे, सोनाली वानखेडे सौरभ सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button