दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने प्रात: कालीन एवं रात्रि कालीन सफाई कार्य का औचक निरीक्षण, प्रमुख स्थानों पर सफाई के संबंध में दिये निर्देश

भिलाई-03। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा दिनांक 13 एवं 14 फरवरी को संपूर्ण निगम क्षेत्र में दैनिक होने वाली सफाई की वास्तविकता जानने सुबह भ्रमण किया गया।

इस दौरान चरौदा हनुमान मंदिर से प्रारंभ कर चरोदा बस्ती, चरौदा भाटापारा, पंचशील नगर, पदुम नगर तथा वसुंधरा नगर होते हुए भिलाई-03 मुख्य मार्केट का भी निगम कमिश्नर ने अवलोकन किये जाने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश प्रदान किये गये।

निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बीनू वर्मा द्वारा इस दौरान उपस्थित रहकर प्रतिदिन की जाने वाली सफाई की प्रक्रिया के विषय में निगम आयुक्त को अवगत कराया गया साथ ही प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध निगम अमले द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी।

नाली के ऊपर बिल्डिंग मटेरियल रखकर नाली जाम करने पर की गई चालानी कार्यवाही: नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दैनिक सफाई अभियान के दौरान सर्विस रोड मुक्त रखने भी कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी से प्राप्त निर्देशानुसार निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

चरौदा हनुमान मंदिर चैक से डबरापारा भिलाई-3 तक दोनो तरफ सर्विस रोड पर डिसमंेटल, बिल्डिंग मटेरियल तथा अन्य समान के कारण आवाजाही प्रभावित होते देखे जाने पर निगम प्रशासन द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है।

कई स्थानो पर निकासी नाली के उपर बड़ी मात्रा में रेत, मूरम रखे जाने से नाली जाम होने की शिकायत मिलने पर दंडात्मक कार्यवाही की गई है, जिसे आगे भी जारी रखा जायेगा। यह जानकारी निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बीनू वर्मा द्वारा प्रदान की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button