दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एनजीओ में डोनेशन दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रुपए धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई। पुरानी भिलाई पुलिस ने एनजीओ में डोनेशन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए से अधिक लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि प्रार्थी कृष्णकांत शर्मा ने लिखित आवेदन दिया था, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध क्रमांक 272/25, धारा 318 (4) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रार्थी श्रीराम बालकृष्ण वेलफेयर सोसायटी में इलेक्ट्रीशियन विभाग में डायरेक्टर है, उसका दोस्त अंकुर जैन ने बताया कि उसका एक दोस्त संतोष तिवारी है जो ब्रोकर का काम करता है एनजीओ में बड़ी कंपनी से पैसा दिलवाने का काम करता है।

कोई एनजीओ संस्था हो तो बताना कहा तो मैनें अपने दोस्त विकास सेंनवार जो श्री राम बालकृष्ण सोशल वेलफेयर सोसायटी इंदौर एनजीओ का डारेक्टर है उसके इसके बारे में बताया और उसका मोबाइल नंबर दिया जिस पर अंकुर जैन ने विकास सेनवार को अपने दोस्त संतोष तिवारी जो एनजीओ को बड़ी कंपनी से पैसा दिलवाता है बारे में बताया और संतोष तिवारी को कांफ्रेस में लेकर उनसे बात कराया तो संतोष तिवारी ने बड़ी कंपनी से उसके एनजीओं को पांच करोड़ दिलाउगां कहा और इसके लिए आपके एनजीओ का डाक्युमेंट लगेगा कहा।

विकास सेनवार ने अंकुर जैन को वाट्सअप के माध्यम से अपने एनजीओ का डाक्युमेंट भेजा जिसे अंकुर जैन ने संतोष तिवारी को भेज दिया। अनावेदक संतोष तिवारी ने विकास सेंनवार, मुझे व अंकुर जैन को फोनकर बताया कि आपके एनजीओं के डाक्युमेंट कंपनी ने स्वीकृत कर दिया है आपके एनजीओ को कंपनी द्वारा पांच करोड़ का आरटीजीएस किया जायेगा लेकिन इसके पहले चालीस लाख रूपये का एंडवास लगेगा कहा जिस पर अंकुर जैन विकास सेनवार ने कहा कि इतनी बड़ी रकम नही दे पायेगें काम होने के बाद ही पेमेंट कर पायेगें कहा तो अनावेदक संतोष तिवारी ने बिना एडवांस दिये काम नही होगा, कहा एडवांस तो देना ही होगा कहा तो बीस लाख रूपये ही एडवांस दे पायेगें इतने में काम होगा तो बत्ताओं कहा तो ठीक है और खाता नंबर को शाखा मुंबई को भेजा और पैसा डलवाओ कहा जिस अंकुर जैन अपने सेन्ट्रल बैंक ब्रांच ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई के खाता से संतोष तिवारी के बताये खाता से आरटीजीएस के माध्यम से 3,00000 /- रू० जमा किया और कंपनी से एनजीओ को पैसा दिलवाने कहा गया।

जिस पर संतोष तिवारी एडवांस की रकम डालोगे तभी कंपनी से बात करूगां कहा तो फिर आरटीजीएस के माध्यम से 500000/- रू०, 300000/- रूपये, युपीआई के माध्यम से संतोष तिवारी के भेजे स्कैनर में 50,000/- खाता में 3,50000 /- रूपये, अंकुर जैन ने युपीआई के माध्यम से संतोष तिवारी के बताये युपीआई में दो बार 25000/- रूपये जमा किया।

इसके बाद संतोष तिवारी ने एनजीओ का मूल दस्तावेज लेकर होटल ओरिस रोड़ नंबर 12 बंजारा हिल्स हैदराबाद बुलाया तो प्रार्थी, अंकुर जैन, विकास सैनवार को हैदराबाद गये थे, जहां संतोष तिवारी ने एनजीओ के मूल देस्तावेज चेक किया और बेलेन्स सीट ओरीजनल नही है, आपका काम नही होगा पैसा डुब गया कहा मेरे द्वारा आग्रह करने पर पेपर मैं बनवादुगां कहा तो पांच लाख रूपये और लगेगा कहा तो मैनें पांच लाख रूपये नगद दिया।

अनावेदक संतोष तिवारी बोला मैं कैश लेकर आता हु कहकर चला गया फोन करने पर आप लोग आने में लेट हो गये आपका पैसा डुब गया कहने लगा और वापस नही आया। इस तरह अनावेदक संतोष तिवारी उर्फ राहूल तिवारी ने कपटपूर्वक बेईमानी से श्री राम बालकृष्ण सोशल वेलफेयर सोसायटी इंदौर एनजीओ को किसी कंपनी से पांच करोड़ डोनेशन दिलाने के नाम से हम लोगों से कुल 20,50,000/- जमा कराकर धोखाधड़ी किया है मांगने पर नही दे रहा है। इसकी शिकायत सायबर पोर्टल में भी किया है।

आरोपी: संतोष तिवारी पिता तारकेश्वर तिवारी पता प्लाट नंबर 22/23 गली नंबर 21/22 यूजीएफ 3 ओम विहार फेस 3 वेस्ट दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button