खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटकर 65,500 तक फिसला, निफ्टी 19537 के करीब

घरेलू बिकवाली के दबाव के चलते शेयर बाजार में आज ओपनिंग होते ही बाजार टूट गया है. सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहा है और निफ्टी आधा फीसदी नीचे है…

मुंबई (ए)। भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. स्टॉक मार्केट की शुरुआत लगभग सपाट हुई थी पर बाजार खुलने के 2 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और 19500 के करीब आ पहुंचा है।

बीएसई का सेंसेक्स 14.98 अंक गिरकर 65,813 के लेवल पर ओपन हुआ था और एनएसई का निफ्टी 15.90 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 19,622 पर कारोबार की ओपनिंग के समय दिखाई दे रहा था।

बीएसई का सेंसेक्स 327.56 अंक या 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 65,500.85 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 101.05 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ19,537.25 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button