खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी और सीएम योगी की बहनों ने एक दूसरे से की मुलाकात, एक दूसरे को लगाया गले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बहन पति हंसमुख के साथ ऋषिकेश के नीलकंठ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और पूजा करने के लिए पहुंची थीं…

ऋषिकेश (ए)। यदि आपको सादगी देखनी है तो देश के दो बड़े ताकतवर शक्तियों की बहनों को देख लीजिए कितनी सादगी के साथ जीती हैं अपना जीवन. हम बात कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहनों की. जी हां हम दोनों बड़े नेताओं की बहनों की बात कर रहे हैं. जिनकी मुलाकात आज उत्तराखंड में हुई. इन दोनों को देखकर कोई कह नहीं सकता कि देश की दो बड़े नेताओं की बहन हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बहन पति हंसमुख के साथ ऋषिकेश के नीलकंठ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और पूजा करने के लिए पहुंची थीं. जहां उन्होंने मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार और देश के लिए समृद्धि के लिए प्रार्थना की. बसंती बहन इसके बाद कोठार गांव में पार्वती मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की. इस दौरान यह दोनों एक दूसरे के गले लगीं और घर परिवार के साथ अन्य विषयों पर भी दोनों ने चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन ने उनके साथ बिताए पलों को मोबाइल के कैमरे में भी कैद किया. वहीं उनके भाई नरेंद्र मोदी और दूसरे भाई योगी आदित्यनाथ सब कुछ त्याग कर देश की भलाई के लिए समर्पित हैं जो कि हमारे लिए और हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है. हम दोनों बहनें अपने भाइयों पर गर्व करती हैं कि दोनों देश की सेवा में लगे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ केआई बहन शशि देवी ने भी पीएम मोदी की बहन से मिलकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे उनसे मिलकर बिल्कुल भी महसूस नहीं हुआ की हम लोग देश के दो अलग अलग हिस्से से आते है वह मुझे मेरी सगी बहन जैसी दिखीं, हम दोनों में सब कुछ सामान्य है. उनके भाई भी देश के लिए सब कुछ छोड़ कर देश सेवा में लगे हुए हैं और मेरे भाई भी हम दोनों बहनें ही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button