घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 6 अक्टूबर: वृषभ राशि वालों जमीन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे, विवादास्पद मामले बातचीत से हल होंगे, मनोरंजन पर खर्च होगा

आज 6 अक्टूबर दिन सोमवार है और चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और शनि की युति बनेगी जिससे विष योग बनेगा। लेकिन आज चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और सूर्य के बीच समसप्तक योग भी बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

नये संपर्को से लाभ होगा, मित्र वर्ग मदद करेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, नियोजित कार्य पूरे होंगे, यश मिलेगा।

वृषभ-

जमीन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे, विवादास्पद मामले बातचीत से हल होंगे, मनोरंजन पर खर्च होगा, अचानक लाभ का योग है।

मिथुन-

निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, मनोरंजन के कार्यो पर खर्च होगा। फोन पर कोई खुश खबरी मिलेगी। बनता हुआ कार्य उलझ सकता है।

कर्क-

मेहमानों की आवाजाही में व्यस्त रहेंगे, मेहनत का लाभ मिलेगा, आर्थिक संतुलन बनाये रखें, राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह-

जिसे आप घाटे का सौदा मान रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा, धार्मिक कार्य पूजा पाठ लेखनादि के कार्यो में रूचि रहेगी, सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या-

जहां तक बने यात्रा न करना हितकर रहेगा, घर में किसी के सहयोग से काम बनेगा, मांगलिक कार्यो पर खर्च की अधिकता रहेगी।

तुला-

पारिवारिक आनन्दोत्सव होगा, सुख शांति मिलेगी, दूर दराज की यात्रा हो सकती है, मानसिक सौहाद्रता बनी रहेगी।

वृश्चिक-

कुछ सामाजिक व्यस्तता सामने आयेगी, अकारण तनाव को टालें, अतिथि का आगमन होगा, जिसकी व्यवस्था करना पड़ेगी, संतान सुख मिलेगा।

धनु-

संतान सुख मिलेगा, विवादास्पद मामले टालने का प्रयास करें, धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, दुविधा की स्थिति से बचें।

मकर-

परिश्रम अधिक करना पडे़ेगा, अनपेक्षित कार्यो पर खर्च होगा, उदर विकार से कष्ट होगा, अनुभव की कमी से लाभ में कमी होगी।

कुम्भ-

पुराना विवाद हल होने से प्रसन्नता होगी, नियोजित कामकाज बनेगा, व्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। परामर्श लेना उचित रहेगा।

मीन-

आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, बाधायें दूर होंगी, पारिवारिक सुख एवं आनन्द रहेगा,भाग्योदय के अवसर सामने आयेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button