खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत का पहला ऐसा एयरपोर्ट जो देश-विदेश के 150 गंतव्यों से जुड़ा, अब ये शहर हुआ कनेक्ट

थाई एयर एशिया एक्स ने दिल्ली और बैंकॉक डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच सीधी उड़ान शुरू की है। इसके बाद ही यह एयरपोर्ट ने उपलब्धि हासिल की…

 

नईदिल्ली (ए)। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक और उपलब्धि हासिल की है। यह एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जहां से देश-विदेश के 150 गंतव्यों के लिए उड़ान संचालित हो रही है। थाई एयर एशिया एक्स ने दिल्ली और बैंकॉक डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच सीधी उड़ान शुरू की है। इसके बाद ही यह एयरपोर्ट ने उपलब्धि हासिल की।

दिल्ली-बैंकॉक का यह नया रूट एयरबस ए-330 विमानों के साथ सप्ताह में दो बार संचालित किया जाएगा। अगले साल जनवरी तक इसे बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन करने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली एयरपोर्ट ने 20 से ज्यादा विशेष अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ा है।

पेन्ह, बाली डेनपसार, कैलगरी, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, वाशिंगटन डलेस, शिकागो ओ’हारे, टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट इसमें शामिल हैं। इस एयरपोर्ट ने बीते कुछ समय में पैसेंजर ट्रांसफर वॉल्यूम में 100 फीदसी की बढ़ोतरी भी दर्ज की है। दक्षिण एशिया में एक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित हुआ है।

दिल्ली एयरपोर्ट लंबी दूरी की सभी जगहों में से 88 प्रतिशत जगहों से जुड़ा है। लंबी दूरी की साप्ताहिक उड़ानों में से 56 प्रतिशत इसी एयरपोर्ट से संचालित हो रहा है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले करीब 50 प्रतिशत यात्री दिल्ली से ही उड़ान भरते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button