खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज 111 साल का हुआ बिहार: पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं

बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है…

नईदिल्ली (ए)। बिहार राज्य की स्थापना को आज 111 साल पूरे हो गए हैं. 1912 को बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में उभरा. बिहार दिवस को प्रदेशवासी धूमधाम से मनाते हैं. वहीं, आज इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहारवासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं. अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।

इस साल बिहार दिवस की ये होगी थीम…

बिहार दिवस आयोजन तीन दिनों तक चलेगा जिसमें कार्यक्रमों के साथ कई प्रतियोगिताएं होंगी. इस मौके पर प्रदेशवासी बिहार व्यंजनों का सेवन करते हैं. इस साल बिहार दिवस मनाने के लिए ‘युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ का स्लोगन भी तय किया गया है. पिछले साल जल जीवन हरियाली बिहार दिवस का थीम बना था।

बिहार दिवस का इतिहास…

बिहार दिवस के इतिहास की बात कें तो वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दिन को मनाने की शुरुआती की थी. साल 2010 में पहली बार बिहार दिवस मनाया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस मौके पर प्रदेशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button