खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में दुनिया में सबसे भरोसेमंद लीडर

भारत की अध्यक्षता में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी की तारीफ की है. अब इस सर्वे में भी पीएम को टॉप रेटिंग मिली…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा विश्वसनीय नेता बताए जाने के बाद बीजेपी ने शुक्रवार को उनके नेतृत्व की सराहना की. जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद ये सर्वे किया गया जिसमें पीएम मोदी को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली। मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे में कहा गया कि 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को मंजूरी देते हुए सबसे भरोसेमंद बताया जबकि 18 प्रतिशत ने विरोध में वोट की. मॉर्निंग कंसल्ट निर्वाचित नेताओं की साप्ताहिक अनुमोदन रेटिंग पेश करता है. पीएम मोदी इस सर्वे में लगातार शीर्ष पर रहे हैं, उनकी अनुमोदन रेटिंग ज्यादातर 70 के पार रही है।

अमित शाह ने क्या कहा? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वेक्षण से पता चलता है कि पीएम नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेताओं के बीच लोकप्रियता बेजोड़ बनी हुई है.” उन्होंने कहा, “ये न केवल विदेश नीति में पीएम के सिद्धांत की सफलता का प्रमाण है, बल्कि लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में पीएम मोदी की उपलब्धियों, उनके जीवन स्तर में सुधार के निस्वार्थ प्रयासों और लोगों के उनके प्रति अटूट विश्वास की वैश्विक मान्यता भी है।”

“पीएम मोदी दुनिया के सबसे भरोसेमंद नेता” बीजेपी के प्रवक्ता अनिल बलूनी ने एक्स पर पोस्ट किया कि जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 में भारत की अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सर्वोच्च वैश्विक स्वीकृति रेटिंग वाले नेता बने हुए हैं. आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे भरोसेमंद नेता हैं।

“किसी प्रेरणा से कम नहीं” केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, “पीएम मोदी वैश्विक स्तर पर विश्वास और नेतृत्व के एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में खड़े हैं. हाशिए पर मौजूद लोगों को सशक्त बनाने और कई व्यक्तियों की जिंदगी को बदलने के लिए उनके असाधारण समर्पण में वह किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button