Uncategorised

डीजीपी ने चार थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय रायपुर सम्बद्ध किया, शिकायत मिलने पर इनके विरुद्ध हुई कार्रवाई…

रायपुर। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने चार थाना प्रभारियों को रायपुर सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया है। चारों थाना प्रभारियों के विरुद्ध गंभीर शिकायतें मिल रहीं थीं, जिसके बाद श्री अवस्थी ने कार्रवाई करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय रायपुर सम्बद्ध किया है। जिन थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है उनमें लक्ष्मण केंवट निरीक्षक थाना गातापार, केसरी साहू निरीक्षक थाना बाघनदी, रमाकांत तिवारी निरीक्षक थाना चिल्फी, बृजेश सिन्हा उपनिरीक्षक थाना कूकदूर शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button