दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बाढ़ आपदा से निपटने आयुक्त ने बनाई कार्य योजना, सभी अधिकारियों को 24 घण्टे अलर्ट रहने के दिये निर्देश

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा बाढ आपदा से निपटने विभागीय स्तर पर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम अधिकारियों की बैठक ली । जिसमें बाढ आपदा राहत विशेष टीम प्रकोष्ठ का गठन किया गया एवं कंट्रोल रूम की स्थापना कर 24 घण्टे नोड़ल अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ ईमरजंसी वाहनो की भी व्यवस्था की गई इसके अलावा निगम आयुक्त ने अधिकारियों को कहां कि शहर में जलभराव क्षेत्र का चिन्हांकन कर उसका बरसात पूर्व समाधान कर लेवे उसमें लगने वाले मटेरियल की भी व्यवस्था करें।

आयुक्त ने शहर के सभी बड़े नालो की सफाई युद्ध स्तर पर करवा लेने एवं साथ ही साथ वार्डो के अंदर स्थित नालियों की तले तक सफाई हेतु स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक व सफाई दरोगा को कहां गया। उन्होने नल घर जल विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालियों के अंदर कही पाईप लाईन बिछी हो तो उसे तत्काल शिफ्ट करें एवं पाईप लाईन में लिकेज हो तो उसका तत्काल संधारण करवा लेवे ताकि बरसात के गंदे पानी की सप्लाई न हो और साथ ही साथ पानी टंकियो की सफाई एवं पानी की टेस्टिंग हेण्ड पम्पो की मरम्मत के कार्यो को शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण करा लेने हेतु कहा गया।

उन्होने स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी स्वच्छता निरीक्षको, सफाई दरोगा को तालाबो की सफाई एवं बरसात के दिनो में हर घर में वार्ड सुपरवाईजर के माध्यम से क्लोरीन टेबलेट का वितरण एवं नालियों में टेमीफॉस का छिडकाव शिकर मशीन के माध्यम से प्रतिदिन किये जाने हेतु निर्देशित किया । बरसात के दिनो मंे बिजली एवं प्रकाश की व्यवस्था बेहतर करने हेतु सहायक अभियंता बिजली विभाग को कहा गया । पानी का जल भराव शहर में न हो इसके लिए लगातार अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने एवं जल भराव की स्थिति में टीम के सदस्यो के साथ उपस्थित होकर निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिये।

बाढ आपदा प्रकोष्ठ नियंत्रण कक्ष में बाढ से प्रभावितो की जानकारी मिलते ही उन्हे तत्काल चिन्हांकित किये गये भवनो मंे ठहराने की एवं उन भवनो में बिजली पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया । उन्होने वाहन शाखा के अधिकारियो को बिजली, पानी, आंधी आने पर लोगो को राहत पहुंचाने के लिए इमरजेंसी वाहनों जैसे जे0सी0बी0, टैक्टर, डम्फर, ट्रॉली अलग से आवश्यक सेवा हेतु रखने के लिए कहा गया।

बैठक में कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, सहायक अभियंता आर0के0 जैन, भवन अधिकारी प्रकाश थवानी, प्रभारी सहायक अभियंता आर0के0 पालिया, व्ही0पी0 मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी एवं अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी उद्यान अधीक्षक अनिल सिंग एवं सभी सब इंजिनियर एवं अन्य सभी विभागीय अधिकारी सहित निज सहायक आयुक्त मनोहर साहू एवं स्टेना शुभम गोईर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button