दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लॉक डाउन के पहले दिन रहा सख्त पहरा, दुर्ग-भिलाई में पसरा सन्नाटा, प्रशासन और पुलिस कर रही सतत निगरानी, बॉर्डर सील

दुर्ग। जिले में आज से लगाए गए लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया। सुबह से ही शहर के सारे महत्वपूर्ण बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा बना रहा। इसके साथ ही शहर के सारे महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर पुलिस की टीम मॉनिटरिंग करती रही। पुलिस एवं निगम की मोबाइल टीम पूरे शहर भर में घूम-घूम कर यह देख रही है कि कहीं लॉकडाउन का उल्लंघन तो नहीं हो रहा लेकिन नागरिकगण स्वत: स्फूर्त कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने की दिशा में भागीदारी निभाने घर से नहीं निकल रहे हैं। केवल मेडिकल इमरजेंसी, टेस्टिंग, वैक्सीनेशन के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। दवा दुकानों, चश्मा दुकान को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद है। अंडा- बालोद बार्डर, अमलेश्वर बॉर्डर, किकिरमेट बॉर्डर, मोहरेंगा चौक धमधा, कुम्हारी आदि बॉर्डर को सील कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने 4 दिन पूर्व लॉक डाउन लगाने का निर्णय लिया था ताकि लोग आवश्यक सामानों की खरीद कर लें। इसके अलावा कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर दिए हैं एवं निगम की टीम चारों ओर स्थिति पर नजर रखी हुई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जरूरतमंदों को किसी तरह से दिक्कत ना हो यह सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button