देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का खतरा: धर्मशाला में छाया बादल, अगर रद्द हुआ मुकाबला तो जानें क्या होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में मैच खेला जाना है. यहां मैच के दौरान बारिश की संभावना है. अगर बारिश हुई तो मैच प्रभावित हो सकता है…

धर्मशाला (ए)। विश्व कप 2023 के पांच मैच धर्मशाला में आयोजित होने हैं. यहां तीन मैच खेले जा चुके हैं. अब चौथा मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रविवार को खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. लेकिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मशाला में बारिश की संभावना है. अगर टॉस से ठीक पहले बारिश हुई तो मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है. यहां पहले भी ऐसा हो चुका है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश हो सकती है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर में बारिश की 20 प्रतिशत संभावना है. अगर बारिश हुई तो टॉस में देरी हो सकती है. अगर मैच के दौरान बारिश हुई और काफी देर तक जारी रही तो ओवरों में कटौती भी की जा सकती है. शाम 4 बजे से 6 बजे तक 14 प्रतिशत बारिश की संभावना रहेगी. वहीं इसके बाद महज 2 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों ही टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा. इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. धर्मशाला में इससे पहले मैच के दौरान बारिश हो चुकी है. लेकिन मैच रद्द नहीं हुआ था. दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच 17 अक्टूबर को धर्मशाला में मैच खेला गया था. इस मैच में बारिश के खलल की वजह से 7 ओवरों की बटौती हुई थी. यह मैच 43-43 ओवरों का खेला गया था।

अगर विश्व कप 2023 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड टॉप पर है. उसने 4 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. उसके पास 8 पॉइंट्स हैं. टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है. उसके पास भी 8 पॉइंट्स हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button