Uncategorised

अपराधिक तत्वों के खिलाफ रायपुर एसएसपी की ताबड़तोड़ कार्यवाही : 44 को गुंडा सूची में, 26 को निगरानी सूची में किया शामिल और 14 को किया जिला बदर


रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित अपराधिक तत्वों की लगातार ताबड़तोड़ चेकिंग करते हुये अपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 05 माह में माह जुलाई से माह नवम्बर तक 44 व्यक्तियों का गुण्डा सूची तथा 26 व्यक्तियों का निगरानी सूची खोलने के साथ ही 01 व्यक्ति के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई। इसी तारतम्य में रायपुर पुलिस द्वारा ऐसे अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये दिनांक 25.12.2020 से 28.12.2020 तक 23 व्यक्तियों का गुण्डा सूची, 03 व्यक्तियों का निगरानी सूची।
इस प्रकार से अब तक कुल 67 व्यक्तियों का गुण्डा सूची एवं 29 व्यक्तियों का निगरानी सूची खोला गया है। 14 व्यक्तियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु जिलादंडाधिकारी को प्रेषित 02 व्यक्ति जो थाना कोतवाली क्षेत्र के गुण्डा बदमाश है, जिसमें एक व्यक्ति नशीली पदार्थ का कारोबारी है एवं एक व्यक्ति का गुण्डागर्दी करते विडियों वायरल हुआ था दोनों के विरूद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी रायपुर की ओर प्रेषित की गई है। जुलाई से अब तक कुल=112=67+29+14+2 असमाजिक/अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button